आये जो देवी मैया के दर पे भजन लिरिक्स Aaye Jo Devi Maiya Ke Dar Pe Hindi Lyrics

आये जो देवी मैया के दर पे



( तर्ज- आ बलमा तुज़े दिल ये पुकारे )

आये जो देवी मैया के दर पे
उन पे तो सारी खुशिया है बरसे

तेरे दर्शन को मंदिर हम जायेंगे
अपने दामन में खुशिया भर लायेंगे

आये जो देवी मैया के दर पे
उन पे तो सारी खुशिया है बरसे

मै भी सजना तेरे संग जाउंगी
देख माता को तृष्णा मिटाउंगी

आये जो देवी मैया के दर पे
उन पे तो सारी खुशिया है बरसे

बरसो से अपना ख्वाब था तीरथ पे जाये हम
फूलो की माला साथ ले माँ को सजाये हम

अपनी तमन्ना आस भी तुझको बताये हम
लेकर प्रसाद हाथ में मंदिर को जाये हम

माँ के सिवा ना कोई है अपना जहान में
सिमटी है सृष्टि ये मैया के नाम में
मैया के नाम में मैया के नाम में

आये जो देवी मैया के दर पे
उन पे तो सारी खुशिया है बरसे

तेरी दया से अम्बे माँ बिछड़े ही मिलते है
तेरी कृपा से धरती में ये फुल खिलते है

आकर यंहा पे जुड़ गए रिश्ते जो टूटे थे
चलने लगे साथ अब पीछे जो छुटे थे

जाने तू कब क्या कर दे माँ ये कमाल है
कहते तभी लोग ये तू बेमिसाल है
तू बेमिसाल है तू बेमिसाल है

आये जो देवी मैया के दर पे
उन पे तो सारी खुशिया है बरसे

जय माँ जय माँ जय माँ
जय माँ जय माँ जय माँ



श्रेणी : दुर्गा भजन



Maiya Ka Mandir || Aaye Jo Devi Maiya Ke Dar || New Vaishno Mata Bhajan || Tanushree #Ambey Bhakti

आये जो देवी मैया के दर पे भजन लिरिक्स Aaye Jo Devi Maiya Ke Dar Pe Hindi Lyrics, Durga Bhajan, by Singer: Simrat Ji


Bhajan Tags: aaye jo devi maiya ke dar pe bhajan,aaye jo devi maiya ke dar pe hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,aaye jo devi maiya ke dar pe hindi lyrics,aaye jo devi maiya ke dar pe in hindi lyrics,aaye jo devi maiya ke dar pe hindi me bhajan,aaye jo devi maiya ke dar pe likhe hue bhajan,aaye jo devi maiya ke dar pe lyrics in hindi,aaye jo devi maiya ke dar pe hindi lyrics,aaye jo devi maiya ke dar pe lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post