है माँ की ममता सबसे महान
(तर्ज – अगर कहीं पर रहते हो तो देना इस पर ध्यान)
है माँ की ममता सबसे महान,
अगर न होती माँ ममता जग में, तो होती न कोई जान
सतयुग में सती माता ने, माँ की ममता जानी है।
बिना बुलाये पीहर जाने की, ठान ये अपनी ठानी है।।
माँ ममता के कारण माँ ने तज दये अपने प्राण…
है माँ की ममता सबसे महान
त्रेता में कोई लव और कुश ने माँ की ममता निहारी है।
इनकी कीरत से लिखी गई, रामायण अति प्यारी है।।
अश्वमेध का घोड़ा पकड़ा बुला लिये भगवान…
है माँ की ममता सबसे महान
द्वापर में देवकी जसुदा ममता मयी कहाई है।
इन सब देवों की दुर्गा शक्ति क्षमता मयी कहाई है।।
ममता की खातिर कर्णवीर ने दिया जान का दान…
है माँ की ममता सबसे महान
जिस माँ ने हमें जन्म दिया है उसका ऊँचा दर्जा है।
दूध नहीं हमें खून पिलाया उसी खून का कर्जा है।।
परषोत्तम कहते माँ की ममता जानें कोई इंसा
श्रेणी : दुर्गा भजन
Bhajan Tags: hai maa ki mamta sabse mahan bhajan,hai maa ki mamta sabse mahan hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,hai maa ki mamta sabse mahan hindi lyrics,hai maa ki mamta sabse mahan in hindi lyrics,hai maa ki mamta sabse mahan hindi me bhajan,hai maa ki mamta sabse mahan likhe hue bhajan,hai maa ki mamta sabse mahan lyrics in hindi,hai maa ki mamta sabse mahan hindi lyrics,hai maa ki mamta sabse mahan lyrics.