ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन

ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन



ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी,
महलों में पली बन के जोगन चली,
मीरा रानी दीवानी कहाने लगी,
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन.....

कोई रोके नहीं कोई टोके नहीं,
मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी,
बैठी संतो के संग रंगी मोहन के रंग,
मीरा प्रेमी प्रीतम को मनाने लगी,
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी,
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन.....

राणा ने विष दिया मानो अमृत पिया,
मीरा सागर में सरिता समाने लगी,
दुःख लाखों सहे मुख से गोविन्द कहे,
मीरा गोविन्द गोपाल गाने लगी,
वो तो गली गली हरी गुण गाने लगी,
ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन.....



श्रेणी : कृष्ण भजन



Anup Jalota - Aisi Lagi Lagan Meera Ho Gayi Magan | Krishna Bhajan | Shemaroo Bhakti

"ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन" भजन एक दिव्य भक्ति गीत है जो भगवान श्री कृष्ण के प्रति मीरा बाई के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस भजन को प्रसिद्ध गायक जावेद अली ने गाया है, जबकि संगीत निर्देशक तबुन ने इसे संगीतमय रूप दिया है।

भजन के बोल में मीरा बाई की भक्ति और श्री कृष्ण के प्रति उनकी असीम श्रद्धा को व्यक्त किया गया है। "ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन" गीत में मीरा के आनंद और कृष्ण के गुणों की गूंज सुनाई देती है।

इस भजन में सन्दीपा धर, कल्पिता कचरो और पीया गांधी जैसे कलाकारों की प्रस्तुति भक्ति और नृत्य के माध्यम से इस भक्ति गीत को और भी प्रगाढ़ करती है।

कोरियोग्राफर्स रिषिकेश और अलीशा सिंह ने इस गीत में नृत्य के माध्यम से भक्ति के भावों को दर्शाया है, जो दर्शकों को एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली