साथी बनूंगा मैं ही तुम्हारा

baba shyam bhajan by sanjay mittal

साथी बनूंगा मैं ही तुम्हारा



साथी बनूंगा मैं ही तुम्हारा,
कहना पड़ेगा तुझे मैं हूँ हारा,
कहना पड़ेगा तुझे मैं हूँ हारा,
हारे कोई ये ना मुझको गवारा,
कहना पड़ेगा तुझे मैं हूँ हारा....

तेरे अपने भले ही,
बने अपने कभी ना,
शरण में आजा मेरी,
होगी कोई कमी ना,
रोते हुए किसी प्रेमी को,
बस एक बार तू दे हसा,
एक बार तू दे हसा,
रोने ना दूंगा तुझको दोबारा,
कहना पड़ेगा तुझे मैं हूँ हारा....

मुझे सब कुछ पता है,
तुम्हारे हालातों का,
मान ना घटने दूंगा,
मैं तेरे जज्बातों का,
जब जब तेरी पुकार सुनूंगा,
आऊंगा तेरे पास,
आऊंगा तेरे पास,
बाल ना बांका होगा तुम्हारा,
कहना पड़ेगा तुझे मैं हूँ हारा....

नज़र में सब है मेरे,
रंक हो चाहे राजा,
भाव से झुकता जो भी,
डंका उसका बजाता,
खेल यहां बस भावों का है,
चलता ना है रुबाब,
चलता ना है रुबाब,
कर दूंगा मैं वारा न्यारा,
कहना पड़ेगा तुझे मैं हूँ हारा....

साथी बनूंगा मैं ही तुम्हारा,
कहना पड़ेगा तुझे मैं हूँ हारा,
हारे कोई ये ना मुझको गवारा,
कहना पड़ेगा तुझे मैं हूँ हारा....



श्रेणी : खाटू श्याम भजन



Shyam Banega Sathi Hamara | Sanjay Mittal Shyam Bhajans | Latest Khatu Shyam Bhajans

"एकादशी मैया सबसे बड़ी है" एक लोकप्रिय भक्ति गीत है जिसे सुनकर भक्तों का मन श्रद्धा और भक्ति से भर जाता है। इसे मधुर आवाज में गाया है शीला कालसन ने, जबकि संगीत दिया है प्रदीप पंचाल ने। इस गीत के बोल और रचना पारंपरिक हैं, जो वर्षों से भक्तिमय धुनों के रूप में हमारे बीच चली आ रही हैं।

इस भजन का संपादन मैक्स रंगा ने किया है और इसे कैमरे में कैद किया है गुलशन बावा ने। इस गीत का प्रकाशन फाइन डिजिटल मीडिया के लेबल के अंतर्गत हुआ है। गीत में एकादशी की महिमा का बखान किया गया है, जो भक्तों को व्रत, भक्ति और ईश्वर की महत्ता का संदेश देता है। एकादशी व्रत को हिंदू धर्म में विशेष माना गया है, जो आत्मिक शुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा पाने का एक सरल और पवित्र मार्ग है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली