कान्हा कान्हा आन मिलो | Kanha Kanha Aan Milo

कान्हा कान्हा आन मिलो



कान्हा ....कान्हा.......
आन मिलो एक बार,
देखत देखत राह तिहारी,
नैन गए हैं हार,

वो गोकुल और मुरली की तानें,
तुम जानो या हम पहचाने,
जबसे दूर हुए तुम मोहन,
लगते हैं ये सब अनजाने,
छोड़ हमें इस पार चले गए,
क्यूँ मोहन उस पार,
कान्हा ....कान्हा.......
आन मिलो एक बार,

मन के सारे दुःख हर लेती,
हर लीला तेरी सुख देती,
बहा गए जो प्रेम की धारा,
वो गोकुल में आज भी बहती,,
सदियां गुज़री टूट ना पाए,
उन रिश्तो के तार,
कान्हा ....कान्हा.......
आन मिलो एक बार,

आज भी वो सन्देश अमर है,
गीता पे दुनिया की नज़र है,
जिन राहों पर सबका भला हो,
वो तूने दिखलाई डगर है,
मंज़िल तभी मिलेगी इन पर,
चलेगा जब संसार,
कान्हा ....कान्हा.......
आन मिलो एक बार,

Bhajan ( English )

kanha……kanha…….
aan milo ek baar
dekhat dekhat raah tihari
nain gaye hian haar

wo gokul aur murli ki taane
tum jaano ya hum pehchaane
jabse door hue tum mohan
lagte hain sab anjaane
chhod hame is paar chale gaye
kyun mohan us paar
kanha……kanha…….
aan milo ek baar

man ke saare dukh har leti
har leela teri sukh deti
baha gaye jo prem ki dhara
jo gokul mein aaj bhi behti
sadiya guzri toot na paaye
un rishton ke taar
kanha……kanha…….
aan milo ek baar

aaj bhi wo sandesh amar hai
geeta pe duniya ki nazar hai
jin raahon par sabka bhala ho
wo tune dikhlayi dagar hai
manzil tabhi milegi is par
chalega jab sansar
kanha……kanha…….
aan milo ek baar



श्रेणी : कृष्ण भजन



Krishna Bhajan | कान्हा कान्हा आन मिलो | Kanha Kanha Aan Milo | Latest Bhajan | Pooja Salve

कान्हा कान्हा आं मिलो एक सुंदर भक्ति गीत है, जिसे गाया है पूजा साल्वे ने। इस गाने के बोल लिखे हैं निधि कुसवेहा ने, और इसका मधुर संगीत दिया है राजेंद्र सिंह ने। इस गीत में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके प्रति प्रेम को खूबसूरती से दर्शाया गया है। गीत की हर पंक्ति में भक्त की पुकार और कान्हा से मिलने की उत्कंठा झलकती है।

यह हिंदी भजन श्रीकृष्ण भक्तों के लिए बेहद सुकूनदायक है, जो कान्हा के दिव्य प्रेम में डूबकर उन्हें अनुभव करना चाहते हैं। भक्तिमय संगीत और गहरे भाव से भरपूर यह गीत किसी भी कृष्ण भक्त के दिल को छू जाता है। श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी यह रचना आपकी आत्मा को शांति और श्रद्धा से भर देती है। इस गीत के जरिए आप भगवान कृष्ण की महिमा को महसूस कर सकते हैं।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post
×