छोड़ के चिंता तू खाटू में आजा रे

छोड़ के चिंता तू खाटू में आजा रे



छोड़ के चिंता तू खाटू में आजा रे,
हारे के सहारे से तू मिलने आजा रे,
छोड़ के चिंता तू ...........

दुनिया की बातों को दिल पे ना लगाना,
श्याम भजन कर प्यारे ग्यारस पे आना,
मेरा सेठ सांवरिया बाबा खाटू का राजा रे,
हारे के सहारे से तू मिलने आजा रे,
छोड़ के चिंता तू ...........

जो आता पहली बार बाबा जी के द्वार,
घर जाने से पहले ही मिले शुभ समाचार,
खाटू की माटी को तू माथे पे लगा जा रे,
हारे के सहारे से तू मिलने आजा रे,
छोड़ के चिंता तू ...........

शीश झुकाना मेरे श्याम के चरणों में,
तू कहेगा मन लगा मेरा बाबा के चरणों में,
अखण्ड ज्योत के दर्शन सजन करता जा रे,
हारे के सहारे से तू मिलने आजा रे,
छोड़ के चिंता तू ...........

lyric s (english)

chhod ke chinta tu khatu mein aaja re
haare ke sahare se tu milne aaja re
chhod ke chinta tu……….

duniya ki baaton ko dil se na lagana
shyam bhajan kar pyare gyaras pe aana
mera seth sanwariya baba khatu ka raja re
haare ke sahare se tu milne aaja re
chhod ke chinta tu……….

jo aata pehli baba baba ji ke dwar
ghar jaane se pehle hi mile shubh samachaar
khatu ki maati ko tu mathe pe laga ja re
haare ke sahare se tu milne aaja re
chhod ke chinta tu……….

sheesh jhukana mere shyam ke charno mein
tu kahega man laga mera baba ke charno mein
akhand jyot ke darshan sajan karta ja re
haare ke sahare se tu milne aaja re
chhod ke chinta tu……….



श्रेणी : खाटू श्याम भजन



Khatu Mein Aaja Re | Baba Shyam Bhajan | छोड़ के चिंता तू खाटू में आजा रे | Pratyush Kasera |

"खाटू में आ जा रे" भजन, जिसे गायक प्रत्युष कसेरा ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है, हर श्याम भक्त के दिल को सुकून देता है। इसके सुंदर बोल सज्जन कुमार सोनी द्वारा लिखे गए हैं और इसका संगीत रोहित शर्मा (RKS, जयपुर) ने दिया है। यह भजन भक्तों को चिंता छोड़कर खाटू श्याम के दरबार में आने का न्योता देता है, जहाँ बाबा श्याम की महिमा का गान करके हर दुख-दर्द मिट जाता है। भजन की संगीत रचना और इसकी भावना भक्तों में अटूट श्रद्धा जगाती है।

खाटू श्याम के प्रति श्रद्धा और विश्वास की झलक इस भजन में मिलती है। "छोड़ के चिंता तू खाटू में आ जा रे" का संदेश जीवन के तनाव को छोड़कर, बाबा श्याम के चरणों में शरण लेने की प्रेरणा देता है। इस भजन की लोकप्रियता हर श्याम भक्त के दिल में गहराई से बसे विश्वास को दर्शाती है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post