मेरे बांके बिहारी पिया, बता दो क्या जादू किया, Mere Banke Bihari Piya, Bata Do Kya Jadu Kiya

मेरे बांके बिहारी पिया बता दो क्या जादू किया



मेरे बाके बिहारी पिया,
बता दो क्या जादू किया,

मेरे बाके बिहारी पिया,
बता दो क्या जादू किया,
अब लागे कही ना जिया,
बता दो क्या जादू किया,

मीरा के जहर का प्याला, अमृत बनाया,
कर्मा बाई का तुमने, खिचड़ा खाया,
मीरा के जहर का प्याला, अमृत बनाया,
कर्मा बाई का , तुमने खिचड़ा खाया,
दोनो का नाम तुमने, अमर कर दिया,

मेरे बाके बिहारी पिया,
बता दो क्या जादू किया,

सुदामा का तुमने, महल बनाया,
नरसिह का तुमने, भात भराया,
सुदामा का तुमने, महल बनाया,
नरसिह का तुमने, भात भराया,
दोनो को भक्ति का तुमने, फल दे दिया,

मेरे बाके बिहारी पिया,
बता दो क्या जादू किया,

हम भक्तो का , तुम हो सहारा,
सब कहते है तुमको, पालन हारा,
हम भक्तो का , तुम हो सहारा,
सब कहते है तुमको, पालन हारा,
सब भक्तों तुमने, सब कुछ दिया,

मेरे बाके बिहारी पिया,
बता दो क्या जादू किया,

Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore (M.P.)



श्रेणी : कृष्णा भजन



मेरे बांके बिहारी पिया ।। बता दो क्या जादू किया ।। #bankebihari #radhekrishna #radhe #krishna

यह भजन “मेरे बांके बिहारी पिया बता दो क्या जादू किया” भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम, भक्ति और आश्चर्य से भरी एक अत्यंत मधुर रचना है, जिसे Jay Prakash Verma (Indore, M.P.) जी ने लिखा है। इस भजन में एक भक्त की वह भावनात्मक अवस्था दिखाई देती है, जहाँ वह श्री बांके बिहारी के प्रेम में पूरी तरह डूब चुका है और पूछता है कि आखिर प्रभु ने ऐसा कौन सा जादू कर दिया कि अब उसे संसार में कहीं भी मन नहीं लगता। भजन में मीरा बाई, कर्मा बाई, सुदामा और नरसिंह जैसे महान भक्तों का उल्लेख करके भगवान की कृपा और भक्तवत्सल स्वभाव को सुंदर ढंग से दर्शाया गया है — कैसे उन्होंने मीरा का विष अमृत बना दिया, कर्मा बाई का सादा खिचड़ा प्रेम से स्वीकार किया, सुदामा की दरिद्रता मिटाई और अपने भक्तों को भक्ति का अनमोल फल दिया। यह भजन बताता है कि श्रीकृष्ण केवल लीला करने वाले भगवान ही नहीं, बल्कि अपने भक्तों के सच्चे सहारे और पालनहार हैं। हर पंक्ति में प्रेम, विश्वास और समर्पण की गहराई झलकती है, जो श्रोता के हृदय में राधा-कृष्ण के प्रति और भी अधिक भक्ति जगा देती है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

1 Comments

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

  1. हर्षित जी,
    राधे राधे 🙏🙏
    भजन का विवरण आपने दूसरे भजन का लिख दिया हैं, अगर सही हो सके तो कृपया कर दे।।

    ReplyDelete
Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली