मेरा तो सब कुछ बस तू है सांवरे, Mera To Sab Kuch Bas Tu Hai Sanwre

मेरा तो सब कुछ बस तू है सांवरे



कोई माने या ना माने, सच कहता हूं सांवरे,
मेरा तो सब कुछ, बस तू है सांवरे,

कोई माने या ना माने, सच कहता हूं सांवरे,
मेरा तो सब कुछ, बस तू है सांवरे,

कुछ मांगा नहीं मेने, पर तूने सब दिया,
मेरी खाली झोली को, तूने तो भर दिया,
कुछ मांगा नहीं मेने, पर तूने सब दिया,
मेरी खाली झोली को, तूने तो भर दिया,
मेरा धन, मेरी दोलत, बस तू है सांवरे,
मेरा तो सब कुछ, बस तू है सांवरे,

कोई माने या ना माने, सच कहता हूं सांवरे,
मेरा तो सब कुछ, बस तू है सांवरे,

जब गिरने लगा में, तूने उठा लिया,
मेरी डूबती नय्या को, तूने बचा लिया,
जब गिरने लगा में, तूने उठा लिया,
मेरी डूबती नय्या को, तूने बचा लिया,
मेरी नय्या का खिवय्या, बस तू है सांवरे,
मेरा तो सब कुछ, बस तू है सांवरे,

कोई माने या ना माने, सच कहता हूं सांवरे,
मेरा तो सब कुछ, बस तू है सांवरे,

कल तक था तुझसे दूर, आज पास आ गया,
जरा देख मेरे कान्हा, तेरा दास आ गया,
कल तक था तुझसे दूर, आज पास आ गया,
जरा देख मेरे कान्हा, तेरा दास आ गया,
इस दास का स्वामी, बस तू है सांवरे,
मेरा तो सब कुछ, बस तू है सांवरे,

कोई माने या ना माने, सच कहता हूं सांवरे,
मेरा तो सब कुछ, बस तू है सांवरे,

Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore



श्रेणी : कृष्ण भजन



मेरा तो सब कुछ बस तू हैं सांवरे ।। #radhekrishna #krishna #radhe #bankebihari #krishnabhajan #radha

यह भावपूर्ण कृष्ण भजन “मेरा तो सब कुछ बस तू है सांवरे” प्रसिद्ध भजन लेखक Jay Prakash Verma द्वारा लिखा गया है, जो मध्य प्रदेश के Indore से संबंध रखते हैं। इस भजन में एक भक्त की अपने आराध्य भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण और अटूट विश्वास की भावना प्रकट होती है। भजन की पंक्तियाँ बताती हैं कि भक्त के जीवन में चाहे सुख हो या दुख, उसके लिए सबसे बड़ा सहारा और सबसे बड़ी संपत्ति उसके भगवान ही होते हैं।

इस भजन में भक्त अपने आराध्य Krishna को संबोधित करते हुए कहता है कि उसने जीवन में कुछ भी नहीं माँगा, फिर भी भगवान ने उसकी हर कमी को पूरा कर दिया। जब भी वह जीवन में गिरा या संकट में पड़ा, तब भगवान ने उसे संभाला और उसकी डूबती नैया को पार लगाया। यही कारण है कि भक्त मानता है कि उसकी असली दौलत, उसका सहारा और उसका जीवन सब कुछ केवल भगवान ही हैं।

भजन का भाव बहुत गहरा और भक्तिमय है। इसमें यह संदेश मिलता है कि जब मनुष्य अपने अहंकार और स्वार्थ को छोड़कर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान को अपना सब कुछ मान लेता है, तब उसे सच्ची शांति और संतोष मिलता है। यह भजन भक्त और भगवान के बीच के उस प्रेम, विश्वास और समर्पण को दर्शाता है, जहाँ भक्त अपने आपको भगवान का दास मानकर कहता है कि “मेरे जीवन का स्वामी और सहारा बस तू ही है सांवरे।”

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

1 Comments

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

  1. Harshit Sir ,
    Radhe - Radhe ! !
    Thank You Sir ,

    ReplyDelete
Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली