किरपा करना हे छठी मइया
किरपा करना हे छठी मइया,
दुःख तू हरना हे छठी मइया
कोख चेह्कत रहे मांग चमकत रहे,
मेरे व्रत को सफल करना,
तेरे व्रत की है महिमा बड़ी अरग देने को जल में खड़ी,
सूर्ये देवता है निरथ अब ना आये गे तब सबकी उनपे नजर है गड़ी,
खुश रहे हम सदा अपने परिवार में,
किरपा करना हे छठी मइया,
दुःख तू हरना हे छठी मइया
तूने जग को उभारा है माँ,
अपने भक्तो को तारा है माँ,
तृप्ति को तृप्ति है तुम से जो कुछ मिला,
प्यार नाम ने पुकारा है माँ,
मैं तेरा व्रत करू सुन ले जब जब माँ,
किरपा करना हे छठी मइया,
दुःख तू हरना हे छठी मइया
श्रेणी : कथा
कृपा करना हे Kripa Karna Hey Chhathi Maiya I TRIPTI SHAKYA I New Latest Chhath Pooja Geet I Audio
छठी मैया की कृपा और महिमा को समर्पित यह भक्तिमय छठ पूजा गीत श्रद्धा, विश्वास और संतान की सुख-समृद्धि की मंगलकामना से भरा है। “किरपा करना हे छठी मइया” के भाव में भक्त अपनी आराध्य देवी से परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने की विनती करते हैं। छठ महापर्व पर व्रतीजन सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना करते हुए निर्जला व्रत, पवित्रता और अर्घ्य के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट करते हैं। तृप्ति शाक्य की मधुर आवाज़ में प्रस्तुत यह गीत छठ पर्व की पावन भावना और लोकभक्ति की सुंदर झलक देता है। आइए, इस मंगलमय गीत का श्रवण करें और छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करें। 🙏🌅 जय छठी मैया! 🌾🌺