Maa Brahmacharini Vrat Katha | 2nd Navratri Puja Vidhi

माता ब्रह्चारिणी व्रत कथा



नवरात्री पर्व के दूसरे दिन नवदुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है।
मां ब्रहाम्चारिणी ज्ञान तथा वैराग्य की अष्टिधात्री हैं।
मां ब्रह्मचारिणी की कथा पढने एवं सुनने से कठिन समय में भक्तों को संबल मिलता है।

कहा जाता है कि हिमालय के घर पुत्री के रूप में अवतरित मां ब्रह्मचारिणी ने नारदजी के आदेशानुसार भगवान् शंकर को पति रूप में पाने के लिए तपस्वरूप एक हजार वर्ष भोजन के रूप में केवल फ़ल-फूल ग्रहण किये तथा एक सौ वर्ष तक केवल शाक पर निर्वाह किया।
मां ब्र्हम्चारिणी इतने पर ही अपनी तपस्या को विराम नहीं दिया बल्कि तीन हजार वर्ष तक केवल टूटे हुए बिल्व पत्र खा कर गुजारा किया।
बाद में इनका त्याग कर हजारों वर्षों तक निर्जल एवं निराहार तपस्या की।

भगवान् शंकर को पाने के लिए की गई इतनी विकट एवं कठिन तपस्या के कारण देवी का शरीर कृषकाय होगया है।
देवता, ऋषिगण, इत्यादि महापुरुषों ने मां ब्र्हम्चारिणी के तप की सराहना इसको अभूतपूर्व बताया। सभी ने प्रसन्न होकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतनी कठिन तपस्या तो किसी ने भी नहीं की है।
आपकी सभी मनोकामनायें पूरी होंगी तथा भगवान् चंद्रमौली शिवजी आपको पत्नी के रूप में वरण करेंगे। आपकी तपस्या सफल रही है,
आप अपने पिता के साथ घर चली जायें। माँ ब्रहमचारिणी की इस कथा से प्रेरणा मिलती है कि जीवन के कठिन क्षणों में मन को विचलित नहीं करना चाहिए।
मां ब्रहमचारिणी की कृपा से सर्व सिद्धि प्राप्त होती है।

Mata Brahmacharini Mantra

दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू ।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ।।



श्रेणी : कथा


दूसरा नवरात्र माँ ब्रह्मचारिणी व्रत कथा ¦¦ नवरात्रि व्रत कथा ¦¦ द्वितिय दिन व्रतकथा

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की व्रत कथा सुनने और माता रानी की आराधना करने का विशेष महत्व माना जाता है। माँ ब्रह्मचारिणी नवदुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं, जो तपस्या, त्याग, संयम और अटूट भक्ति की प्रतीक हैं। उनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल सुशोभित है। माँ का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा, धैर्य और दृढ़ संकल्प से कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना किया जा सकता है। नवरात्रि के इस पावन दिन माँ ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा करें, व्रत कथा का श्रवण करें और माता से अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा जीवन में सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करें। 🙏🌺 जय माँ ब्रह्मचारिणी! जय माता दी! 🚩

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली