माँ कुष्मांडा जी की आरती
माँ आरती तेरी गाते, मैया आरती तेरी गाते,
कुष्मांडा महामाया, हम तुमको ध्याते,
माँ आरती तेरी गाते.......
हे जगदम्ब द्यामयी, आदि स्वरूपा माँ,
देव ऋषि मुनि ज्ञानी, गुण तेरे गाते,
माँ आरती तेरी गाते.......
कर ब्रह्माण्ड की रचना, कुष्मांडा कहलाये,
वेद पुराण भवानी, सब यही बतलाते,
माँ आरती तेरी गाते......
सूर्य लोक निवासिनी, तुमको कोटी प्रणाम,
सम्मुख तेरे पाप और, दोष ना टिक पाते,
माँ आरती तेरी गाते......
अष्ट भुजे महाशक्ति, सिंह वाहिनी है तू,
भव सिंधु से तरते, दर्शन जो पाते,
माँ आरती तेरी गाते......
अष्ट सिद्धि नौ निधियाँ, हाथ तेरे माता,
पा जाते है सहज ही, जो तुमको ध्याते,
माँ आरती तेरी गाते.....
शास्त्र विधि से विधिवत, जो पूजन करते,
आदि शक्ति जगजननी, तेरी द्या पाते,
माँ आरती तेरी गाते......
नवदुर्गो में मैया, चौथा स्थान तेरा,
चौथे नवरात्रे को, भक्त तुझे ध्याते,
माँ आरती तेरी गाते......
आधि व्याधि सब हरके, सुख समृद्धि दो,
हे जगदम्ब भवानी, इतनी द्या चाहते,
माँ आरती तेरी गाते........
कुष्मांडा जी की आरती, जो कोई गावे,
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे,
माँ आरती तेरी गाते......
श्रेणी :आरती
चौथे नवरात्रि Special I कुष्मांडा जी की आरती with Lyrics I माँ आरती तेरी गाते I Kirtan Yug
माँ कुष्मांडा जी की यह पावन आरती आदिशक्ति के उस दिव्य स्वरूप की महिमा का गुणगान करती है, जिन्हें सृष्टि की रचयिता और समस्त जगत में ऊर्जा का संचार करने वाली माता माना जाता है। आरती में माँ के अष्टभुजी स्वरूप, सिंहवाहिनी रूप और सूर्यलोक में उनके निवास का श्रद्धापूर्वक वर्णन किया गया है। भक्त माता के चरणों में नमन करते हुए उनसे जीवन के दुख-दर्द दूर करने, सुख-समृद्धि प्रदान करने और अष्ट सिद्धि तथा नौ निधियों का आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हैं। नवरात्रि के चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा विशेष भक्ति-भाव से की जाती है। शिवानंद स्वामी के नाम से उल्लिखित इस आरती में माँ की कृपा पाने और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना व्यक्त की गई है। माँ कुष्मांडा की आराधना से भक्तों के मन में नई आशा, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का भाव जागृत होता है। 🙏🌺