अपने मन को लगा ले राधा नाम में
अपने मन को लगा ले, राधा नाम में,
तुझे मिलेंगे मुरारी, बृज धाम में,
जब से लिया है जनम, किया काम रे,
कभी जपा नहीं तूने, राधा नाम रे,
जब से लिया है जनम, किया काम रे,
कभी जपा नहीं तूने, राधा नाम रे,
अब तो मन को लगा ले, राधा नाम में,
तुझे मिलेंगे मुरारी, बृज धाम में,
अपने मन को लगा ले, राधा नाम में,
तुझे मिलेंगे बिहारी, बृज धाम में,
तूने धन ही कमाया, सुबह शाम रे,
कभी लिया नहीं तूने, राधा नाम रे,
तूने धन ही कमाया, सुबह शाम रे,
कभी लिया नहीं तूने, राधा नाम रे,
अब तो मन को लगा ले, राधा नाम में,
तुझे मिलेंगे मुरारी, बृज धाम में,
अपने मन को लगा ले, राधा नाम में,
तुझे मिलेंगे बिहारी, बृज धाम में,
चाहे राधे राधे बोल, चाहे श्याम रे,
तेरे बन जाएंगे, बिगडे काम रे,
चाहे राधे राधे बोल, चाहे श्याम रे,
तेरे बन जाएंगे, बिगडे काम रे,
अपने मन को लगा ले, राधा नाम में,
तुझे मिलेंगे मुरारी, बृज धाम में,
अपने मन को लगा ले, राधा नाम में,
तुझे मिलेंगे बिहारी, बृज धाम में,
Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore
श्रेणी : कृष्ण भजन
अपने मन को लगा ले राधा नाम में , तुझे मिलेंगे बिहारी जी बृज धाम में । #bankebihari #radheradhe
इस सुंदर श्रीकृष्ण भजन के रचनाकार जय प्रकाश वर्मा जी, इंदौर हैं। इस भजन के माध्यम से उन्होंने श्रीराधा नाम की महिमा और भक्ति का बहुत ही सुंदर संदेश दिया है। भजन में बताया गया है कि इंसान अपना पूरा जीवन संसार के कामों और धन-दौलत को कमाने में बिता देता है, लेकिन कभी प्रभु के नाम का स्मरण करना भूल जाता है। अब समय है कि हम अपने मन को राधा रानी के चरणों में लगाएं और प्रेम से राधे-राधे का जाप करें। भजन का भाव है कि चाहे श्रीराधा रानी का नाम लो या श्रीश्याम का, सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती। राधा नाम के स्मरण से मन को शांति मिलती है और जीवन में भक्ति, प्रेम और समर्पण का भाव जागता है। आइए, इस भजन को सुनकर अपने मन को राधा नाम में लगाएं और प्रेम से बोलें राधे राधे! 🌸🙏