आजा माँ आजा माँ इक बार || Aaja Maa Aaja Maa Ik Baar Mere Ghar Aa Ja Maa

आजा माँ आजा माँ इक बार



आजा माँ आजा माँ इक बार मेरे घर आ जा माँ,
मैंने मन मंदिर में मैया तेरी ज्योत जगाई,
करके शेर सवारी आजा इक बारी महामाई,
आजा माँ आजा माँ इक बार मेरे घर आ जा माँ,

मेरे सुने आँगन में माँ खुशियां तू बरसा दे,
करुणामई जगदम्बे माँ सोया भाग जगा दे,
मैंने सारी दुनिया देखि मुझे न कोई भाया,
शाम सवेरे मैंने मैया तेरा ही गुण गाया,
आजा माँ आजा माँ इक बार मेरे घर आ जा माँ,

दर्शन को ये नैना तरसे आके दर्श दिखाओ,
कब से देखे राह तुम्हारी इनकी प्यास भुजाओ,
थोड़ी सी किरपा करदे बेटी तुझे पुकारे,
हाथ दया का सिर पे रखदे करदे वारे न्यारे,
आजा माँ आजा माँ इक बार मेरे घर आ जा माँ,

ताने मारेगी ये दुनिया जो माँ तू न आई,
मेरा कुछ न जाएगा तेरी होगी माँ रुसवाई,
सदा रहे गे आंबे मैया बन के तेरे पुजारी,
धामा और शर्मा ने माँ  चरणों में अर्ज गुजारी,
आजा माँ आजा माँ इक बार मेरे घर आ जा माँ,



श्रेणी : दुर्गा भजन



आजा माँ घर मेरे आजा Aaja Maa Ghar Mere Aaja I RAJNEESH SHARMA I Full HD Video Song

आजा माँ आजा माँ इक बार मेरे घर आ जा माँ लिरिक्स Aaja Maa Aaja Maa Ik Baar Mere Ghar Aa Ja Maa Lyrics, Mata Rani Bhajan ( Navratri Bhajan )

यह एक भावपूर्ण माता रानी का दुर्गा भजन है, जिसमें भक्त ने माँ जगदम्बे से अपने घर पधारने और अपने जीवन को खुशियों से भर देने की विनती की है। इस भजन का मुख्य भाव माँ के प्रति अटूट श्रद्धा, प्रेम, विश्वास और भावनात्मक समर्पण है। भजन में भक्त अपने मन मंदिर में माँ की ज्योत जलाकर शेर पर सवार होकर आने वाली महामाई को पुकारता है और अपने सूने आँगन में सुख-समृद्धि बरसाने तथा सोए हुए भाग्य को जगाने की प्रार्थना करता है। इसमें माँ के दर्शन पाने की तड़प, उनकी कृपा प्राप्त करने की इच्छा और उनके चरणों में सदैव भक्त बने रहने का संकल्प दिखाई देता है। भजन की पंक्तियाँ एक भक्त के उस सच्चे भाव को दर्शाती हैं, जिसमें वह माँ को अपना सबसे बड़ा सहारा मानकर उनसे अपने सिर पर कृपा का हाथ रखने की प्रार्थना करता है। यह भजन विशेष रूप से नवरात्रि, माता की चौकी, जागरण और माँ दुर्गा की आराधना के अवसर पर भक्तों के मन में भक्ति और श्रद्धा जगाने वाला है। 🙏 जय माता दी! 🌺

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली