अम्बे तू है जगदम्बे काली
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती,
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती....
तेर भक्त जानो पर मैया भीड़ पड़ी है भारी,
दानव दल पर टूट पड़ो माँ कर के सिंह सवारी,
सो सो सिंहों से है बलशाली,
है अष्ट भुजाओं वाली,
दुखिओं के दुखड़े निवारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती....
माँ बेटे की है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता,
पूत कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता,
सबपे करुना बरसाने वाली,
अमृत बरसाने वाली,
दुखिओं के दुखड़े निवारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती....
हम क्या चाहे तू सब जाने,
होना क्या न होना,
हम तो मांगे माँ तेरे मन में एक छोटा सा कोना,
सब की बिगड़ी बनाने वाली,
लाज बचाने वाली....
सखियों के सत को सवारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती...
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती,
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती,
अम्बे तू है जगदम्बे काली,
जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गायें भारती,
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती....
श्रेणी : दुर्गा भजन
दिन की शुरुआत करें दुर्गा माँ की आरती अम्बे तू है जगदम्बे काली Ambe Tu Hai Jagdambe Kali With Lyrics
यह माता रानी की एक प्रसिद्ध और श्रद्धापूर्ण दुर्गा आरती है, जिसमें माँ अम्बे, जगदम्बा और महाकाली की दिव्य महिमा का गुणगान किया गया है। इस आरती का मुख्य भाव माँ के प्रति अटूट विश्वास, भक्ति, प्रेम और पूर्ण समर्पण है। इसमें भक्त माँ दुर्गा को सिंह पर सवार होकर दुष्टों का संहार करने वाली, आठ भुजाओं से सुसज्जित शक्तिस्वरूपा और अपने भक्तों के दुखों को दूर करने वाली करुणामयी जननी के रूप में स्मरण करते हैं। आरती में माँ और संतान के पवित्र रिश्ते को भी दर्शाया गया है, जहाँ माँ अपनी संतान की गलतियों के बावजूद उस पर ममता और करुणा बरसाती है। भक्त माँ से किसी बड़े वरदान की अपेक्षा करने के बजाय उनके चरणों में एक छोटा-सा स्थान पाने की इच्छा व्यक्त करते हैं। यह भाव सिखाता है कि सच्ची भक्ति में अहंकार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण हैं। माँ दुर्गा की यह आरती नवरात्रि, दुर्गा पूजा, माता की चौकी और दैनिक पूजा-पाठ के अवसर पर भक्तों के मन में शक्ति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक शांति का संचार करती है। 🙏 **जय माता दी! 🌺**