बसा लो वृन्दावन में - Basa Lo Vrindavan Mein

बसा लो वृन्दावन में



मन बस गयो नन्द किशोर,
अब जाना नहीं कही और,
बसा लो वृन्दावन में....

सौप दिया अब जीवन तोहे,
रखो जिस विधि रखना मोहे,
तेरे दर पे पड़ी हूँ सब छोड़,
अब जाना नहीं कही और,
बसा लो वृन्दावन में......

चाकर बन कर सेवा करुँगी,
मधुकरि मांग कलेवा करुँगी,
तेरे दरश करुँगी उठ भोर,
अब जाना नहीं कही और,
बसा लो वृन्दावन में..........

अरज़ मेरी मंजूर ये करना,
वृन्दावन से दूर न करना,
कहे मधुप हरी जी हां जोड़,
अब जाना नहीं कही और,
बसा लो वृन्दावन में.....

प्यारे बसा लो वृन्दावन में.....

ओ मन बस गयो नन्द किशोर,
अब जाना नहीं कही और,
बसा लो वृन्दावन में....



श्रेणी : कृष्ण भजन



Shri Radha

यह भजन "मन बस गयो नन्द किशोर" भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्ति और श्रद्धा को व्यक्त करता है। इस भजन में भक्त अपनी प्रार्थना के माध्यम से श्री कृष्ण से विनती करते हैं कि वे उन्हें वृन्दावन में बसा लें और उनका जीवन पूरी तरह से श्री कृष्ण की सेवा में समर्पित हो जाए। भक्त यह प्रकट करते हैं कि वे अब किसी और स्थान पर नहीं जाना चाहते, क्योंकि उनका मन तो बस श्री कृष्ण के चरणों में लग गया है।

यह भजन न केवल भक्तों को श्री कृष्ण के चरणों में ध्यान केंद्रित करने का संदेश देता है, बल्कि यह उनकी भक्तिपूर्ण भावना और आस्था को भी प्रगट करता है। भजन में उपयोग की गई भावनाओं और शब्दों से प्रेम और समर्पण की गहरी अनुभूति होती है, जो किसी भी भक्त को प्रेरित कर सकती है।

"बसा लो वृन्दावन में" इस भजन का मुख्य संदेश है, जो भक्तों को एक सकारात्मक और आध्यात्मिक दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली