मेरी भी सुन ले मात भवानी || Meri Bhi Sunle Maat Bhawani Lyrics

मेरी भी सुन ले मात भवानी



है मात भवानी माँ जग कल्याणी,
मेरी भी सुन ले तू करुण कहानी,
है मात भवानी माँ जग कल्याणी,
मेरी भी सुन ले तू करुण कहानी,
मैं हर दम खोता रहता आया जीवन में कुछ ना पाया,
लोगो ने बस ठोकर दी अपनों ने भी ना अपनाया,
तू तो मुझको अपना ले माँ है अम्बे वरदानी,
है मात भवानी माँ जग कल्याणी मेरी भी सुन ले तू करुण कहानी,
सुन ले मेरी विनती माँ सुन ले मेरी विनती....

जीवन ये मेरा ऐसे ही माँ बीत गया,
सुख हार गया और मुझको में जीत गया,
थक हार के जगदम्बे में तेरे दर आया,
मुझे छोड़ के मुझसे दूर मेरा मन मीत गया,
कांटो से भरा पथरीला पथ है ये जीवन मेरा,
इस मन को घोर अँधेरे ने मैया आकर के घेरा,
अब तो रोशन कर दे मेरे मन को मैया रानी,
है मात भवानी माँ जग कल्याणी,
मेरी भी सुन ले तू करुण कहानी........

तेरी चरण शरण जग जननी जो मुझको मिल जाए,
मेरे इस सुने जीवन की बगिया खिल जाए,
तेरी चौखट पे लाल तेरा आया है माँ,
अब तेरी दया से मेरी भी किस्मत खुल जाए,
तेरी ममता की छाव मिले मुझको भी अब मैया,
मझधार से पार लगा दो माँ अब मेरी भी नैया,
तेरी कृपा बिन कैसे जिये माता हम जैसे प्राणी,
है मात भवानी माँ जग कल्याणी,
मेरी भी सुन ले तू करुण कहानी........



श्रेणी : दुर्गा भजन


Meri Bhi Sunle Maat Bhawani - देवी गीत - Vishnu Mishra - Sherowali Mata Bhajan

इस भजन में एक भक्त माँ भवानी के सामने अपने मन की पीड़ा और जीवन की कठिनाइयाँ व्यक्त करता है। वह बताता है कि दुनिया से उसे निराशा मिली और अपनों से भी सहारा नहीं मिला, इसलिए अब वह माँ जगदम्बे की शरण में आया है। भक्त माँ से प्रार्थना करता है कि वे उसे अपना लें, उसकी करुण पुकार सुनें और उसके जीवन के अंधकार को दूर करें। भजन की भावनाएँ उन सभी लोगों के मन को छूती हैं जो कठिन समय में सहारे, प्रेम और नई उम्मीद की तलाश करते हैं।

इस भजन का आध्यात्मिक संदेश है कि माँ की शरण में आने से मन को सांत्वना, साहस और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकती है। भक्त माँ से अपने सूने जीवन में खुशियों के फूल खिलाने, मन को प्रकाश देने और जीवन की मझधार से पार लगाने की विनती करता है। माँ की ममता को विश्वास और आशा का प्रतीक माना गया है, जो कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत बनाए रखने की प्रेरणा देती है। यह भजन हमें सिखाता है कि निराशा के समय भी श्रद्धा, धैर्य और सकारात्मक विश्वास का दामन नहीं छोड़ना चाहिए। 🙏 जय माँ भवानी!

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली