हस्ती श्याम दीवाने की लिरिक्स Hasti Shyam Deewane Ki Hindi Lyrics Khatu Shyam Ji Bhajan
हर वक़्त वजह ना पूछो मेरे मुस्काने की,
हस्ती ही ऐसी होती हर श्याम दीवाने की,
मुस्कान प्यारी मैंने सांवरे से पाई,
यही तो है श्याम नाम की साँची कमाई,
कीमत तुम क्या जानो अनमोल ख़ज़ाने की,
हस्ती ही ऐसी होती हर श्याम दीवाने की.....
पतझड़ सा जीवन अब तो हरा और भरा है,
रवि की तरह लाखों का जीवन तरा है,
चढ़ी खुमारी इसको अब श्याम तराने की,
हस्ती ही ऐसी होती हर श्याम दीवाने की......
श्याम सहारा भक्तों का प्यारा लीले की सवारियां,
दीनो का ये दास कन्हैया करता रखवारियाँ,
खाटू बुलाता प्यार लुटाताभक्तों पे करता मेहरबानियां,
दीनो की ये करता रखवारियाँ.......
देखो तो जाके एक बार खाटू का मौसम,
कसम से कहोगे जीवन हो गया रोशन,
नहीं ज़रूरत मुझको ज़्यादा फरमाने की,
करो तैयारी तुम भी संग में खाटू जाने की,
हर वक़्त वजह ना पूछो मेरे मुस्काने की.....
श्रेणी : खाटु श्याम भजन
हस्ती श्याम दीवाने की | Baba Shyam Bhajan | Hasti Shyam Deewane Ki | by Aamirt Ali & Ravi Sharma
हस्ती श्याम दीवाने की लिरिक्स Hasti Shyam Deewane Ki Hindi Lyrics, Khatu Shyam Ji Bhajan, by Aamirt Ali & Ravi Sharma Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।