हनुमत सदा सुख दाई है लिरिक्स Hanumat Sada Sukhdai Hai Bhajan Lyrics Hanuman Bhajan
छोटी सी उम्र में जो बोले श्री रामा,
सूरज निकल गए बाल हनुमाना,
अतुलित बल बल दाई है,
हनुमत सदा सुख दाई है,
अंजनी लाला फल दई है,
भगतो के सदा सहाई है,
अंजनी मैया मुस्काई है.......
वज्र लगा हनुमत कहाए, देवो ने वर दे डाला,
भूल गए शक्ति फिर अपनी पुत्र पवन केसरी लाला,
याद दिलाने पर उधम मचाते,
बाल लीला बजरंगी अपनी दिखाते,
प्रभु बने रघुराई है,
हनुमत सदा सुख दाई है,
अंजनी लाला फल दई है.....
मैया मुखड़ा देख लुभाती,
मेरा इक खजाना है,
रखती आंचल में वो हर दम दूर नजर से न जाना है,
ऋषियों को तंग हनुमान करे वन में,
पक्षियों के संग खेल खेलते गंगन में,
बने जो कुल के सहाई है,
हनुमत सदा सुख दाई है,
अंजनी लाला फल दई है.......
राम सिया के काज सवारे ऐसे मेरे महाबली,
रुदर अवतारी हनुमंता चारो दिशा है जिस की चली,
भगतो में दया दृष्टि दानवो का काल है,
आदि अन्तं हनुमंत विकराल है,
मन निरमल सुखदाई है,
हनुमत सदा सुख दाई है,
अंजनी लाला फल दई है.......
श्रेणी : हनुमान भजन
धूम मचा देगा ये भजन | Hanuman Bhajan 2022 | New Hanuman Bhajan 2022 | New Bhajan 2022
हनुमत सदा सुख दाई है लिरिक्स Hanumat Sada Sukhdai Hai Bhajan Lyrics, Hanuman Bhajan, Hanuman Ji Ke Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।