बाबा सुनेगा तेरी दिल खोल के सुना ले रे लिरिक्स Baba Sunega Teri Dil Khol Ke Suna Le Re Lyrics Khatu Shyam Bhajan
बाबा सुनेगा तेरी,
दिल खोल के सुना ले रे,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी......
क्यों है उदास पगले,
बाबा है साथ तेरे,
होगा नया सवेरा,
मिट जाएंगे अँधेरे,
जीवन की डोर अपनी,
कर श्याम के हवाले रे,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी......
जो सब को पालता है,
कैसे उसे भुलाएं,
वो दर्द प्रेमियों का,
इक पल ना देख पाए,
बुझको लगेगी कलियाँ,
जो पाँव में है छाले रे,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी......
विश्वास करले 'पंकज:
ये दिन भी ना रहेंगे,
जिनसे मिली है नफरत,
वो ही पलकों पे रखेंगे,
तू प्यारा सांवरे का,
बोलेंगे दुनिया वाले रे,
छागुंगा छंबाओ,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी......
बाबा सुनेगा तेरी,
दिल खोल के सुना ले रे,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी........
श्रेणी : खाटू श्याम भजन
Baba Sunega Teri ~ Gyaan Pankaj ~ बाबा सुनेगा तेरी ~ Latest Shyam Baba Bhajan 2022
बाबा सुनेगा तेरी दिल खोल के सुना ले रे लिरिक्स Baba Sunega Teri Dil Khol Ke Suna Le Re Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Gyaan Rankaj Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।