मैंने, सब कुछ पाया दाती लिरिक्स Maine Sabkuchh Paaya Daati Bhajan Lyrics Durga Bhajan
मैंने सब कुछ पाया दाती,
तेरा दर्शन पाना बाकी है,
मेरे घर में कोई कमी नहीं,
बस तेरा आना बाकी है,
मैंने सब कुछ पाया दाती,
तेरा दर्शन पाना बाकी है.......
जो मेरे घर में आओ माँ,
मैरा घर तीरथ बन जाएगा,
मैं भी तर जाऊँगा मैया,
जो आएगा तर जाएगा,
इज्जत शोहरत दौलत तो मिली,
मेहरों का खज़ाना बाकी है,
मैंने सब कुछ पाया दाती,
तेरा दर्शन पाना बाकी है.......
हर मुराद पूरी होती है,
माँ तेरे ही दरबार में,
तेरे दर जैसा नहीं देखा,
नहीं दर कोई संसार में,
दर दर की ठोकर खाई है,
बस तेरा ठिकाना बाकी है,
मैंने सब कुछ पाया दाती,
तेरा दर्शन पाना बाकी है.......
भक्त तेरे भोले भाले,
माँ तेरे शुक्र गुजार है,
तेरी कृपा से सबको मिली,
मिली खुशियाँ अपरम्पार है,
'तर गए लाखों माँ भक्त तेरे,
सेवादार दीवाना बाकी है,
मैंने सब कुछ पाया दाती,
तेरा दर्शन पाना बाकी है.......
मैंने सबकुछ पाया दाती,
तेरा दर्शन पाना बाकी है,
मेरे घर में कोई कमी नहीं,
बस तेरा आना बाकी है,
मैंने सब कुछ पाया दाती,
तेरा दर्शन पाना बाकी है.......
श्रेणी : दुर्गा भजन
Maine Sabkuchh Paaya Daati [Full Song] Ghar Jot Jagi Maharani Ki- Jai Ho
मैंने, सब कुछ पाया दाती लिरिक्स Maine Sabkuchh Paaya Daati Bhajan Lyrics, Durga Bhajan, Mata Rani Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।