मुझे एक बार तो बाबा तेरी गोदी में
मुझे एक बार तो बाबा तेरी गोदी में सोने दे,
ये दिल भर आया है मेरा मुझे जी भर के जीने दे,
मुझे एक बार तो बाबा...........
गमो का भोज ये दिल पर उठाया मुझसे ना जाये,
कहु किस से कोई अपना नजर भी तो नहीं आये,
सुकून मिल जायेगा दिल को तेरे आगे तो कहने दे,
ये दिल भर आया है मेरा मुझे जी भर के जीने दे,
मुझे एक बार तो बाबा...........
मेरे अरमान जीवन ले रखे दिल में दबा करके,
रखे पलको के निचे है,
कई सावन छिपा कर के,
बरसती इन घटाओ से तेरे चरणों को धोने दे,
ये दिल भर आया है मेरा मुझे जी भर के जीने दे,
मुझे एक बार तो बाबा...........
खजाने ही हीरे मोती के नहीं मैं माँग ता दानी,
गले अपने लगा ले तू तेरी होगी मेहरबानी,
तुम्हारे प्यार में सोनू छिपे सब सुख ज़माने के,
ये दिल भर आया है मेरा मुझे जी भर के जीने दे,
मुझे एक बार तो बाबा...........
श्रेणी : खाटू श्याम भजन
मुझे एक बार तो बाबा तेरी गोदी में सोने दे ~ Mona Mehta ~ Krishna Bhajan 2022 ~ Skylark Infotainment
मुझे एक बार तो बाबा तेरी गोदी में लिरिक्स Mujhe Ek Baar To Baba Teri Godi Me Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Singer: Mona Mehta Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।