ये सारे खेल तुम्हारे है लिरिक्स Ye Saare Khel Tumhare Hai Bhajan Lyrics Khatu Shyam Bhajan
ये सारे खेल तुम्हारे है, जग कहता खेल नसीबों का,
मैं तुझसे दौलत क्यूँ मांगू, मैंने सुना तु यार गरीबों का...x2
तेरी दीन सुदामा से यारी, हमको ये सबक सिखाती है,
धनवानों की ये दुनियां है, पर तु निर्धन का साथी है,
दौलत के दीवाने क्या जाने, तु आशिक़ सदा गरीबों का,
मैं तुझसे दौलत क्यूँ मांगू, मैंने सुना तु यार गरीबों का....
नरसी ने दौलत ठुकराकर, तेरे सा बेटा पाया था,
तुने कदम कदम पर कान्हा, बेटे का धरम निभाया था,
कोई माने या प्रभु ना माने, तु करतार गरीबो का,
मैं तुझसे दौलत क्यूँ मांगू, मैंने सुना तु यार गरीबों का....
प्रभु क्षमा करो रोमि सबको, तेरी राज की बात बताता है,
तु सिक्के चांदी के देकर, हमे खुद से दूर भगाता है,
तेरी इसी अदा से जान गया, तुझको एतवार गरीबों का,
मैं तुझसे दौलत क्यूँ मांगू, मैंने सुना तु यार गरीबों का।
ये सारे खेल तुम्हारे है, जग कहता खेल नसीबों का
मैं तुझसे दौलत क्यूँ मांगू, मैंने सुना तु यार गरीबों का......
श्रेणी : खाटू श्याम भजन
खाटू श्याम भजन - ये सारे खेल तुम्हारे है जग कहता खेल नसीबों का | Krishan Bhajan | Khatu Shyam bhajan
ये सारे खेल तुम्हारे है लिरिक्स Ye Saare Khel Tumhare Hai Bhajan Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Vimil Dixit Pagal Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।