कुटिया में आ गई बाहर जय श्री राधे राधे, kuttiya mai aa gai bahar jai shree radhe radhe

कुटिया में आ गई बाहर जय श्री राधे राधे



होली का आया है त्यौहार श्री राधे राधे,
कुटिया में आई है बहार श्री राधे राधे,

कान्हा की आंखें काली मैं तो हो गई मतवाली,
मेरा तो बदल गया व्यवहार श्री राधे राधे,

कुटिया में आई है बहार श्री राधे राधे,
होली का आया है त्यौहार श्री राधे राधे,

संतों की महिमा निराली मुखड़े पर रहती लाली,
उनका तो कान्हा से है प्यार श्री राधे राधे,

कुटिया में आई है बहार श्री राधे राधे,
होली का आया है त्यौहार श्री राधे राधे,

होली के रंग निराले नीले पीले और काले,
इनकी मस्ती है अपार श्री राधे राधे,

होली का आया है त्यौहार श्री राधे राधे,
कुटिया में आई है बहार श्री राधे राधे,

मेरा तो चोला रंग दे संतों का मुझको रंग दे,
संतों की महिमा अपरंपार श्री राधे राधे,

होली का आया है त्यौहार श्री राधे राधे,
कुटिया में आ गई बहार श्री राधे राधे,

दुनिया की चाल अनूठी यह तो बस रहती रूठी,
कर लो तुम कान्हा से ही प्यार श्री राधे राधे,

कुटिया में आई है बहार श्री राधे राधे,
होली का आया है त्यौहार श्री राधे राधे,



श्रेणी : कृष्ण भजन



SSDN:- होली का आया है त्यौहार श्री राधे राधे |Holi special bhajan |ssdn bhajan|anandpur bhajan #ssdn

होली प्रेम, रंग और आनंद का उत्सव है, लेकिन जब इस पर्व में राधा-कृष्ण का स्मरण होता है, तो यह और भी दिव्य बन जाता है। "होली का आया है त्यौहार श्री राधे राधे" भजन भक्तों के हृदय में भक्ति और उमंग का संचार करता है। इस भजन में भक्त राधा-कृष्ण की कृपा और संतों की महिमा का गुणगान करता है, जिससे यह एक भक्तिमय होली का अनुभव कराता है।

भजन के बोल सरल और मधुर हैं, जो कृष्ण-प्रेम में रंगे भक्त के हृदय की अवस्था को दर्शाते हैं। कान्हा की काली आँखों की मोहकता से लेकर संतों की महिमा और होली के रंगों की मस्ती तक, यह भजन श्रोता को कृष्ण-रस में डुबो देता है। अंत में, भक्त यह प्रार्थना करता है कि उसका मन संतों के रंग में रंग जाए और वह सांसारिक मोह को त्यागकर केवल श्रीकृष्ण से प्रेम करे।

यह भजन आनंद और भक्ति का संगम है, जो न केवल कान्हा की लीला का वर्णन करता है, बल्कि भक्तों को भी श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबने के लिए प्रेरित करता है। इस मधुर भजन को सुनकर हर भक्त का मन श्रीराधे के प्रेम में मग्न हो जाता है और होली का यह पर्व और भी पावन हो उठता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली