राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे - Radhe Radhe Radhe Barsane wali

राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे



राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे ।
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे ।
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे ।

राधे के मन में वसे हैं श्याम ।
श्याम भी रटते राधे नाम ।
अद्भुत जोड़ी है पावन नाम...
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे...

राधे की है बस इक्क पहचान ।
श्री कृष्ण नाम में बसी है जान ।
बरसाना राधे का है धाम...
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे...

राधे वृन्दावन रानी है ।
कान्हा की प्रेम दीवानी है ।
जग जानी जिनकी कहानी है...
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे...

वृन्दावन में... राधे श्याम ।
बरसाने में... है कण कण में...
है तन मन में... भज लो प्यारे...
नाम पुकारे...
राधे श्याम... बोलो राधे श्याम... ।
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे...

प्रेम की जो इक्क मूर्त है ।
मनमोहिनी जिनकी सूरत है ।
इक्क दूजे की जो जरूरत है...
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे...

मेरी राधा गंगा तो श्याम है धार ।
पावन साँचा है इनका प्यार ।
लीला इनकी है अपरम्पार...
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे...

चरणों में नमन है युगल सरकार ।
हे किशोरी कान्हा करो स्वीकार ।
महिमा गाते हैं करो उद्दार...
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे...

कृष्णा राधे के आराधक हैं ।
राधे कान्हा की साधक है ।
संसार में महकी चाहत है...
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे...

नाम रटो / जपो बस... राधे श्याम ।
जपे किशोरी... युगल है जोड़ी...
रटना लगा दो... मन में बसा लो...
राधे श्याम... बोलो राधे श्याम...
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे...

अपलोडर -- अनिलरामूर्तिभोपाल



श्रेणी : कृष्ण भजन



Radhe Radhe Radhe Barsane Wali Radhe | Anuradha Paudwal, Anup Jalota | Radha Rani Ke Bhajan

यह भजन “राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे” एक अद्भुत और भक्तिमय स्तुति है जो राधारानी के प्रेम, भक्ति और दिव्यता का गुणगान करता है। इसमें राधा नाम की महिमा को बड़े ही भावपूर्ण और सरल शब्दों में प्रस्तुत किया गया है। राधा, जिनका धाम बरसाना है, स्वयं श्रीकृष्ण के मन में वास करती हैं और श्रीकृष्ण भी उनके नाम का निरंतर जप करते हैं। यह जोड़ी केवल दिव्य प्रेम का प्रतीक नहीं, अपितु समस्त ब्रह्मांड के लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। राधारानी को वृंदावन की रानी बताया गया है जो श्रीकृष्ण की प्रेम दीवानी हैं। उनके प्रेम की लीलाएं अपरम्पार हैं और उनका नाम कण-कण में समाया हुआ है। यह भजन प्रेम, श्रद्धा, समर्पण और भक्ति का एक ऐसा संगम है जो मन को प्रभु भक्ति में डुबो देता है। ‘राधे राधे’ का जाप करते हुए भजन राधारानी की उस निर्मल छवि को हमारे अंतर्मन में उतार देता है, जिसमें कृष्ण और राधा युगल सरकार के रूप में एकाकार होते हैं। इसे सुनकर हृदय में भक्ति का ज्वार उमड़ता है और मन बार-बार ‘राधे राधे’ पुकार उठता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली