बांके बिहारी जी के चरणों में मेरा प्रणाम, Banke Bihari Ji Ke Charno Me Mera Pranam

बांके बिहारी जी के चरणों में मेरा प्रणाम



बांके बिहारी जी के, चरणों में मेरा प्रणाम,
कर दिया मेने, जीवन बिहारी जी के नाम,

हर कोई दास है उनका, हर कोई उनका दीवाना,
मैं भी तो दास हूं उनका, मैं भी हूं उनका दीवाना,
रात दिन जपता हूं, राधे राधे नाम,
कर दिया मेने, जीवन बिहारी जी के नाम,

बांके बिहारी जी के, चरणों में मेरा प्रणाम,
कर दिया मेने, जीवन बिहारी जी के नाम,

जब से देखा उनको, मैं उनका हो गया हूं,
उनके कजरारे नेनों में, मैं तो खो गया हूं,
रात दिन जपता हूं, राधे-राधे नाम,
कर दिया मेने, जीवन बिहारी जी के नाम,

बांके बिहारी जी के, चरणों में मेरा प्रणाम,
कर दिया मेने, जीवन बिहारी जी के नाम,

पहली बार का वो दिन, याद है मुझको अब तक,
बड़ी मुश्किल से पहुंचा था, बिहारी जी के दर तक,
तब से लगा हूँ जपने, राधे राधे नाम,
कर दिया मेने, जीवन बिहारी जी के नाम,

बांके बिहारी जी के, चरणों में मेरा प्रणाम,
कर दिया मेने, जीवन बिहारी जी के नाम,

Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore



श्रेणी : कृष्ण भजन



बांके बिहारी जी के चरणों में मेरा प्रणाम । बांके बिहारी जी का नया भजन । #bankebihari #krishnabhajan

यह कृष्ण भजन बाँके बिहारी जी के चरणों में पूर्ण समर्पण, दास्य भाव और निश्छल प्रेम की सुंदर अभिव्यक्ति है। इस भजन के गीतकार जय प्रकाश वर्मा, इंदौर हैं। भजन में भक्त अपने जीवन को पूरी तरह बाँके बिहारी जी के नाम कर देने की भावना प्रकट करता है और राधे–राधे नाम के सतत जप को ही अपना जीवन-मार्ग मानता है। पहली बार बिहारी जी के दर्शन का स्मरण, उनकी कजरारी आँखों में खो जाने का भाव और दास बनने का गर्व इस रचना को अत्यंत भावपूर्ण बनाता है। यह भजन श्रोता के मन में वृंदावन की मधुर अनुभूति कराता है और यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति में जीवन स्वयं भगवान के चरणों में अर्पित हो जाता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

1 Comments

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

  1. Harshit Sir ,
    Radhe ! Radhe !
    अभी तक हमारे करीब 80 भजन आपने आपकी Website पर Upload किये हैं ,
    इस सराहनीय सहयोग के लिए आपका बहुत बहुत आभार ! , दिल से धन्यवाद् !! राधे राधे !!
    मेने करीब 200 भजन लिखे हैं , सारे भजन समय समय पर आपको भेजता रहुगा ,

    ReplyDelete
Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली