हारे का सहारा तेरा नाम | Haare Ka Sahara Tera Naam

हारे का सहारा तेरा नाम



हारे का सहारा तेरा नाम,
बाबा खाटू वाले श्याम,
बेचैन मन के तुम हो आराम,
बाबा खाटू वाले श्याम,

दुनिया ने ठुकराया जिसे,
मिलता तेरा दर उसे,
रोते को हंसाते तुम हो,
गिरे जो उठाते उसे,
हाथ कृपा का अब रख दो मेरे सर पे,
मिन्नतें करू मैं बाबा बस ये ही आप से,
मेरे आंसू सुमिरे सदा तेरा नाम,
बाबा खाटू वाले श्याम,
हारे का सहारा तेरा नाम,
बाबा खाटू वाले श्याम,

टूटी कश्ती जीवन मेरा,
डूब ना जाए भवर में,
थाम लो अब आके,
बीच मझधार में,
लाज रखो मेरे विश्वास की बाबा,
छूट ना जाए प्राण कहीं अब तेरे इंतज़ार में,
मेरी नैया ले चलो अब खाटू धाम,
बाबा खाटू वाले श्याम,
हारे का सहारा तेरा नाम,
बाबा खाटू वाले श्याम,

महिमा तुम्हारी सब जाने जग वाले,
कलयुग के दाता तुम हो बड़े दिलवाले,
मोरछड़ी जब सर पे फिराते हो,
कष्ट मिटे बाबा सब के ही मन के,
मेरे दर्द का बन जाओ तुम ही मरहम,
बाबा खाटू वाले श्याम,
हारे का सहारा तेरा नाम,
बाबा खाटू वाले श्याम,



श्रेणी : खाटू श्याम भजन



Haare Ka Sahara Tera Naam | हारे का सहारा तेरा नाम.. बाबा श्याम | Devi Sangeeta Kishori & Gannu Ji

जब इंसान जिंदगी की उलझनों में घिर जाता है और उसे कहीं से उम्मीद की किरण दिखाई नहीं देती, तब बाबा खाटू श्याम का नाम उसके मन में नया विश्वास जगाता है। “हारे का सहारा तेरा नाम” भजन इसी भरोसे और श्याम प्रेम की भावना को समर्पित है। इसमें एक भक्त अपने टूटे हुए हौसले, मन की बेचैनी और जीवन की कठिनाइयों को बाबा के सामने रखकर उनसे कृपा की छांव माँगता है। जीवन की नैया को मझधार से निकालकर खाटू धाम तक पहुँचाने की प्रार्थना इस भजन को एक भावुक रूप देती है। मोरछड़ी की महिमा और बाबा के दयालु स्वरूप का वर्णन करते हुए भजन यह संदेश देता है कि सच्ची श्रद्धा इंसान को मुश्किल समय में भी उम्मीद से जोड़े रखती है। इसकी मधुर प्रस्तुति देवी संगीता किशोरी और गन्नू जी के नाम से दी गई है। भजन के मूल रचनाकार और उनके स्थान के बारे में प्रमाणित जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भजन उन श्याम भक्तों के लिए विशेष भाव रखता है, जो बाबा को अपना अंतिम सहारा और सुख-दुख का सच्चा साथी मानते हैं। 🙏💙

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली