माँ महागौरी की आरती
महाँगौरी दया कीजे, जगजननी दया कीजे l
उमा रमा ब्रम्हाणी ll, अपनी शरण लीजे,
महाँगौरी दया कीजे.......
गौर वर्ण अति सोहे, वृषभ की असवारी ll मईया ll
स्वेत वस्त्रो में मईया ll, लागे छवि प्यारी,
महाँगौरी दया कीजे.......
सृष्टि रूप तुम्हीं हो, शिव अंगी माता ll मईया ll
भक्त तुम्हारे अनगिन ll, नित प्रतिगुण गाता,
महाँगौरी दया कीजे.......
दक्ष के घर जन्मी तुम, ले अवतार सती ll मईया ll
प्रगटी हिमाचल के घर ll, बने शिवा पार्वती,
महाँगौरी दया कीजे.......
नवदुर्गो में मईया, आठवाँ तेरा स्वरूप ll मईया ll
शिव भी मोहित हो गए ll, देख के तेरा रूप,
महाँगौरी दया कीजे.......
आठवें नवरात्रे को, जो व्रत तेरा करे ll मईया ll
पाता प्यार तुम्हारा ll, भव सिंधु वो तरे,
महाँगौरी दया कीजे.......
वेद पुराण में महिमा, तेरी है अपरम्पार ll मईया ll
हम अज्ञानी कैसे ll, पाए तुम्हारा पार,
महाँगौरी दया कीजे.......
महाँगौरी महाँमाया, आरती तेरी गाते ll मईया ll
करुणामयी दया कीजे ll, निशदिन तुझे ध्याते,
महाँगौरी दया कीजे.......
शिव शक्ति महाँगौरी, चरण शरण कीजे ll मईया ll
बालक जानके अपना ll, हमपे दया कीजे,
महाँगौरी दया कीजे.......
महाँगौरी दया कीजे, जगजननी दया कीजे l
उमा रमा ब्रम्हाणी ll, अपनी शरण लीजे,
महाँगौरी दया कीजे.......
श्रेणी :आरती
दुर्गा अष्टमी स्पेशल : माँ महागौरी की आरती Maa Mahagauri Aarti with Lyrics | ऐसे करें माँ को प्रसन्न
माँ महागौरी की यह आरती उनकी निर्मल छवि, ममतामयी स्वभाव और भक्तों पर बरसने वाली असीम कृपा को समर्पित है। श्वेत वस्त्रों में सुशोभित, वृषभ पर विराजमान माता का स्वरूप पवित्रता, शांति और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। आरती में माँ के सती रूप से लेकर हिमालयराज के घर पार्वती के रूप में उनके प्राकट्य तक की दिव्य कथा का स्मरण किया गया है। नवरात्रि के आठवें दिन माँ की आराधना का विशेष महत्व बताते हुए भक्त उनसे भवसागर की कठिनाइयों से पार लगाने और अपनी शरण में स्थान देने की प्रार्थना करता है। इस आरती का सबसे भावुक पक्ष वह विनती है, जिसमें भक्त स्वयं को माँ का बालक मानकर उनकी ममता और संरक्षण माँगता है। इसमें केवल पूजा-अर्चना ही नहीं, बल्कि मन की सरलता, विश्वास और पूर्ण समर्पण की भावना भी समाई हुई है। माँ महागौरी की महिमा का गुणगान करते हुए यह आरती हमें सिखाती है कि सच्ची श्रद्धा के साथ विनम्रता और करुणा को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर माँ की यह आरती भक्तों के मन में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक आनंद जगाती है। हे माँ महागौरी, सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखना। जय माता दी! 🌺🙏