ममतामयी मेरी अम्बे माँ करुणामयी मेरी दुर्गे माँ || Mamtamayi Meri Ambe Maa

ममतामयी मेरी अम्बे माँ करुणामयी मेरी दुर्गे माँ



।। अम्बे माता का नया भजन 2026 ।।

ममतामयी मेरी अम्बे माँ, करुणामयी मेरी दुर्गे माँ,
हम सब तेरे बालक है, और तुम हो सब भक्तो की माँ,

तेरी दया का पार नही है, कितनी तू दयालु है माँ,
हम सब पर है कृपा तुम्हारी, कितनी तू कृपालु है माँ,
सबका जीवन तेरे भरोसे, सबके दुख तू हरती है माँ,
जो भी कोई दिल से पुकारे, झोली उसकी तू भरती है माँ,

ममतामयी मेरी अम्बे माँ, करुणामयी मेरी दुर्गे माँ,
हम सब तेरे बालक है, और तुम हो सब भक्तो की माँ,

ऊँचे पहाड़ो पर है तेरा बसेरा, तू है पहाड़ो वाली माँ,
दुष्टो का संहार तू करती, तू है भव भय हारनी माँ,
तुझसे डरते असुर सब सारे, तू महिषासुर मर्दनी है माँ,
तू काली तू कल्याणी है, तू गोरी तू अम्बे है माँ,

ममतामयी मेरी अम्बे माँ, करुणामयी मेरी दुर्गे माँ,
हम सब तेरे बालक है, और तुम हो सब भक्तो की माँ,

शिव शंकर को तुम हो प्यारी, कार्तिक और गणेश की तुम हो माँ,
कैलाश पर्वत पे तेरा बसेरा, तुम हो प्यारे नन्दी की माँ,
हिमाचल पर्वत की तुम हो बेटी, मैना देवी है तुम्हारी माँ,
हम भक्तो पर कृपा तुम कर दो, हमको भव से पार करा दो माँ,

ममतामयी मेरी अम्बे माँ, करुणामयी मेरी दुर्गे माँ,
हम सब तेरे बालक है, और तुम हो सब भक्तो की माँ,

Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore



श्रेणी : दुर्गा भजन



ममतामयी मेरी अम्बे माँ करुणामयी मेरी दुर्गे माँ ।। अम्बे माता का नया भजन 2026 ।। #navratri #matarani

🌺 ममतामयी मेरी अम्बे माँ, करुणामयी मेरी दुर्गे माँ 🌺 यह एक सुंदर एवं भक्तिमय दुर्गा भजन है, जिसके गीतकार जय प्रकाश वर्मा, इंदौर हैं। इस भजन में माँ दुर्गा के ममतामयी, करुणामयी और दयालु स्वरूप का वर्णन किया गया है। भजन का मुख्य भाव माँ के प्रति प्रेम, श्रद्धा, विश्वास और पूर्ण समर्पण है। इसमें भक्त माँ को अपनी जननी मानकर कहते हैं कि हम सभी उनके बालक हैं और माँ अपने सभी भक्तों पर समान रूप से कृपा बरसाती हैं। भजन में माँ की असीम दया, दुखों को हरने वाली शक्ति और सच्चे मन से पुकारने वाले भक्तों की मनोकामनाएँ पूरी करने वाली महिमा का गुणगान किया गया है। साथ ही माँ के पहाड़ों वाली, महिषासुर मर्दिनी, काली, कल्याणी और अम्बे स्वरूप का वर्णन मिलता है। भगवान शिव की अर्धांगिनी तथा भगवान कार्तिकेय और श्री गणेश की माता के रूप में भी उनकी महिमा गाई गई है। भजन के अंतिम चरणों में भक्त माँ से अपने ऊपर कृपा बनाए रखने और उन्हें भवसागर से पार लगाने की प्रार्थना करते हैं। इस भजन का संदेश है कि सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास के साथ माँ का स्मरण करने से भक्तों को मन की शांति, साहस और आध्यात्मिक संबल मिलता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली