श्री कालरात्रि चालीसा || Shri Kaalratri Chalisa

श्री कालरात्रि चालीसा



|| दोहा ||

जय काली, कलिमलहरण, महिमा अगम अपार।
महिष मर्दिनी कालिका, देहु अभय अपार।।

|| चौपाई ||

अरि मद मान मिटावन हारी।
मुण्डमाल गल सोहत प्यारी।।
अष्टभुजी सुखदायक माता।
दुष्टदलन जग में विख्याता।।

भाल विशाल मुकुट छवि छाजै।
कर में शीश शत्रु का साजै।।
दूजे हाथ लिए मधु प्याला।
हाथ तीसरे सोहत भाला।।

चौथे खप्पर खड्ग कर पांचे।
छठे त्रिशूल शत्रु बल जांचे।।
सप्तम करदमकत असि प्यारी।
शोभा अद्भुत मात तुम्हारी।।

अष्टम कर भक्तन वर दाता।
जग मनहरण रूप ये माता।।
भक्तन में अनुरक्त भवानी।
निशदिन रटें ऋषि-मुनि ज्ञानी।।

महाशक्ति अति प्रबल पुनीता।
तू ही काली तू ही सीता।।
पतित तारिणी हे जग पालक।
कल्याणी पापी कुल घालक।।

शेष सुरेश न पावत पारा।
गौरी रूप धर्यो इक बारा।।
तुम समान दाता नहिं दूजा।
विधिवत करें भक्तजन पूजा।।

रूप भयंकर जब तुम धारा।
दुष्टदलन कीन्हेहु संहारा।।
नाम अनेकन मात तुम्हारे।
भक्तजनों के संकट टारे।।

कलि के कष्ट कलेशन हरनी।
भव भय मोचन मंगल करनी।।
महिमा अगम वेद यश गावैं।
नारद शारद पार न पावैं।।

भू पर भार बढ़्यो जब भारी।
तब तब तुम प्रकटीं महतारी।।
आदि अनादि अभय वरदाता।
विश्वविदित भव संकट त्राता।।

कुसमय नाम तुम्हारौ लीन्हा।
उसकौ सदा अभय वर दीन्हा।।
ध्यान धरें श्रुति शेष सुरेशा।
काल रूप लखि तुमरो भेषा।।

कलुआ भैंरों संग तुम्हारे।
अरि हित रूप भयानक धारे।।
सेवक लांगुर रहत अगारी।
चौसठ जोगन आज्ञाकारी।।

त्रेता में रघुवर हित आई।
दशकंधर की सैन नसाई।।
खेला रण का खेल निराला।
भरा मांस-मज्जा से प्याला।।

रौद्र रूप लखि दानव भागे।
कियौ गवन भवन निज त्यागे।।
तब ऐसौ तामस चढ़ आयो।
स्वजन विजन को भेद भुलायो।।

ये बालक लखि शंकर आए।
राह रोक चरनन में धाए।।
तब मुख जीभ निकर जो आई।
यही रूप प्रचलित है माई।।

बाढ़्यो महिषासुर मद भारी।
पीड़ित किए सकल नर-नारी।।
करूण पुकार सुनी भक्तन की।
पीर मिटावन हित जन-जन की।।

तब प्रगटी निज सैन समेता।
नाम पड़ा मां महिष विजेता।।
शुंभ निशुंभ हने छन माहीं।
तुम सम जग दूसर कोउ नाहीं।।

मान मथनहारी खल दल के।
सदा सहायक भक्त विकल के।।
दीन विहीन करैं नित सेवा।
पावैं मनवांछित फल मेवा।।

संकट में जो सुमिरन करहीं।
उनके कष्ट मातु तुम हरहीं।।
प्रेम सहित जो कीरति गावैं।
भव बंधन सों मुक्ती पावैं।।

काली चालीसा जो पढ़हीं।
स्वर्गलोक बिनु बंधन चढ़हीं।।
दया दृष्टि हेरौ जगदम्बा।
केहि कारण मां कियौ विलम्बा।।

करहु मातु भक्तन रखवाली।
जयति जयति काली कंकाली।।
सेवक दीन अनाथ अनारी।
भक्तिभाव युति शरण तुम्हारी।।

|| दोहा ||

प्रेम सहित जो करे, काली चालीसा पाठ।
तिनकी पूरन कामना, होय सकल जग ठाठ।।



श्रेणी : चालीसा



शुभ सातवाँ नवरात्रा - माँ कालरात्रि की चालीसा | Maa Kaalratri Ki Chalisa #Madhavbhakti

श्री कालरात्रि चालीसा माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की अद्भुत शक्ति, प्रचंड तेज और भक्तों की रक्षा करने वाली महिमा का वर्णन करती है। इस चालीसा में माता के रौद्र रूप, दुष्टों का संहार करने वाली शक्ति और दीन-दुखियों पर बरसने वाली करुणा का भावपूर्ण गुणगान किया गया है। इसके विभिन्न पदों में महिषासुर, शुंभ और निशुंभ जैसे असुरों पर माता की विजय का वर्णन मिलता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा-अर्चना विशेष श्रद्धा के साथ की जाती है। भक्त इस चालीसा का पाठ करके माता से भय और संकटों से मुक्ति, जीवन में साहस तथा परिवार की सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। माँ कालरात्रि की आराधना शक्ति, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। माँ अपने सभी भक्तों पर कृपा बनाए रखें और उनके जीवन में मंगल करें। 🙏🌺

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली