श्री कात्यायनी चालीसा
|| दोहा ||
जय कात्यायनी माँ, जय महिषासुर मारिणी।
सुर नर मुनि आराधित, जय मंगल करिणी।।
|| चौपाई ||
जय जय अंबे जय कात्यायनी।
जय महिषासुर घातिनी दानी।।
ब्रह्मा, विष्णु, शिव जी ध्यावैं।
शक्ति शक्ति सब जगत बनावैं।।
रक्तदंतिका और अन्नपूर्णा।
माँ कात्यायनी हैं सम्पूर्णा।।
कात्यायन ऋषि मुनि के आश्रय।
कात्यायनी माँ सबके बासय।।
भय, संकट हरिणी तुही माता।
भक्तों के दुःख हरती आपा।।
जो कोई तेरी शरण में आवे।
मनवांछित फल वह नर पावे।।
ध्यान धार जो कोई नारी।
कात्यायनी पूर्ण सुखकारी।।
कुमारी पुजा जो नित ध्यावें।
अविवाहित जीवन न बितावे।।
हर युग में मां तू सहाय।
जो भी भक्त करे मन लाय।।
कात्यानी मां तेरी महिमा।
सतयुमग त्रेता हो या द्वापर।।
सिंह सवारी माँभवानी।
जय-जय-जय अम्बे भवानी।।
श्रेणी : चालीसा
नवरात्र का छठा दिन 2026 - Katyayani Mata Ki Chalisa माँ कात्यायनी | Durga Chalisa | Navratri Day - 6
श्री कात्यायनी चालीसा माँ दुर्गा के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की महिमा, पराक्रम और भक्तों के प्रति उनकी असीम करुणा को समर्पित एक भक्तिमय स्तुति है। इसमें माता को महिषासुर का संहार करने वाली, देवताओं द्वारा पूजित और संसार के सभी प्राणियों को शक्ति प्रदान करने वाली जगदंबा के रूप में नमन किया गया है। चालीसा के पदों में माँ से भय, संकट और दुखों को दूर करने तथा अपने भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करने की प्रार्थना की गई है। नवरात्रि के छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा विशेष श्रद्धा और विश्वास के साथ की जाती है। उनकी आराधना साहस, आत्मविश्वास और धर्म की विजय का संदेश देती है। श्रद्धापूर्वक इस चालीसा का पाठ करने वाले भक्त माता के चरणों में सुख, शांति, मंगल और परिवार के कल्याण की कामना अर्पित करते हैं। जय माँ कात्यायनी! 🙏🌺