राधा रो रो करे पुकार, Radha Ro Ro Kare Pukar Bhajan

राधा रो रो करे पुकार



राधा रो रो करे पुकार श्याम आ जाओ एक बार,
श्याम आ जाओ हरि आ जाओ,
राधा रो रो करे पुकार.....

तुम से बिछड़े युग बीत गए,
दर्शन को नैना तरस गए,
मुझे दर्शन दो एक बार श्याम आ जाओ एक बार.....

तुम बिन सूनी गोकुल नगरी,
पनघट सूना सूनी गगरी,
प्यासी गैया करे पुकार श्याम आ जाओ एक बार.....

निधिवन सुना मधुबन सुना,
तेरे दर्शन बिन यह दिल सुना,
आखिर मुरली सुना एक बार श्याम आ जाओ एक बार.....

अंगना सूना पलना सूना,
मां यशोदा का आंचल सुना,
आ के धीर बंधा एक बार श्याम आ जाओ एक बार.....

ब्रज सखियां दही बिलोय रही,
और नटखट तुम्हें पुकार रही,
माखन खा जा एक बार श्याम आ जाओ एक बार.....



श्रेणी : कृष्ण भजन



ffffffffffffffffff

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post