श्याम कृपा भजन - shyam kripa bhajan

श्याम कृपा भजन - shyam kripa bhajan

श्याम कृपा भजन



कुछ उपाय जीवन में आजमां कर देखिए,
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए...

कभी किसी की मजबूरी में मत हंसना तुम प्यारे,
गर्दिश के भी दिन आते हैं कभी चमकते तारे,
रोते बच्चे को इक बार हंसाकर देखिए,
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए....

व्यर्थ है छप्पन भोग की थाली श्याम के लिए सजाना,
भरे पेट को खिला के भोजन झूठा अहम दिखाना,
इक रोटी असली भूखे को खिलाकर देखिए,
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए...

श्याम को ना श्रृंगार हार फूलों की कोई चाहत,
खुद से भी जो हार गया वो देता उनको राहत,
भटके हुए को रास्ता दिखाकर देखिए,
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए...

झूठ प्रपंच से बचके समय कुछ अपने लिए निकालो,
घर परिवार की जिम्मेदारी सबसे पहले संभालो,
मां बाप के पैरों को वैभव दबाकर देखिए,
श्याम कृपा को आसानी से पाकर देखिए...



श्रेणी : खाटू श्याम भजन



श्यामकृपा | Shyam Kripa | Kumar Vaibhav | 2025 New Shyam Bhajan | RasRaj #newshyambhajan #shyamkripa

श्याम कृपा भजन - shyam kripa bhajan, Rani Sati Dadi Bhajan, by Singer: Kumar Vaibhav Ji


Bhajan Tags: जीवन में कुछ उपाय दिखाएँ, श्याम कृपा को आसानी से देखें, कभी किसी की मजबूरी में मत हंसना तुम प्यारे, गर्दिश के भी दिन आते हैं कभी चमकते तारे, काल्पनिक बच्चे को इक बार हंसाकर देखें, श्याम कृपा को आसानी से देखें, श्याम कृपा को आसानी से देखें। भटके हुए को रास्ता तलाश, jeevan mein kuchh upaay dikhaen, shyaam krpa ko aasaanee se dekhen, kabhee kisee kee majabooree mein mat hansana tum pyaare, gardish ke bhee din aate hain kabhee chamakate taare, kaalpanik bachche ko ik baar hansaakar dekhen, shyaam krpa ko aasaanee se dekhen, shyaam krpa ko aasaanee se dekhen. bhatake hue ko raasta talaash,

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

👇🚩 Leave a comment 🚩👇

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post