हर हर शिव शम्भू जय जय केदारा, har har shiv shambhu jay jay kedara

हर हर शिव शम्भू जय जय केदारा



पद्मासन में ध्यान लगाए मौन है,
वीराने में तपता योगी कौन है,
मंद मंद मुस्कान लिए वह मौन है,
ध्यान मग्न बैठा, युगों से कौन है,
नाद न कोई तारा, डमरू कभी कभारा,
अधमुंदी आँखों से, सब देख रहा संसारा,

जो नाथों के नाथ कहाते, साधक बूटी बेल चढ़ाते,
जातक झूम झूम के गाते ओंकारा ~~
अर्ध चंद्र माथे पे साजे, वक्षस्थल कपाल बिराजे,
जटा चक्र से बहती निर्मल गंग धारा ~~
हर हर, शिव शम्भू , जय जय केदारा,
हर हर शिव शंभू जय जय कैलाशा ॥

निराकार साकार वही है, सृष्टि का आधार वही है,
गूंजे रोम-रोम में जिसका जयकारा,
रोग दु:ख सब दूर करे जो, साधक को भरपूर करे जो
सब द्वारों का द्वार एक है, हरिद्वारा ॥
हर हर शिव शंभू ,जय जय केदारा,
हर हर शिव शंभू जय जय कैलाशा

हिमगिरी के सर्वोच्च शिखर पर, सागर, निर्झर से अम्बर तक,
बैठा सबको देख रहा सिरजनहारा
कालों का महाकाल वही है, भक्तों का रखपाल वही है
तीनो लोक में जिसके नाम का विस्तारा ॥
हर हर, शिव शम्भू , जय जय केदारा
हर हर शिव शंभू जय जय कैलाशा
ॐ नमः शिवाय

गायक - हरे कृष्ण हरि
7678118308



श्रेणी : शिव भजन



भगवान शिव भोले शंकर का बहुत ही प्यारा भजन सुनिए Singer Hare krishna Hari

यह भजन भगवान शिव के अद्भुत रूप और महिमा का गान करता है। इसे "हरे कृष्ण हरि" ने गाया है और इसमें भगवान शिव की भक्ति, उनकी विशेषताओं, और उनके अद्वितीय गुणों का वर्णन किया गया है। भजन की शुरुआत पद्मासन में ध्यान लगाने वाले योगी की उपमा से होती है, जो मौन और ध्यान में मग्न हैं। भजन में शिव के निराकार और साकार रूप की गहराई से चर्चा की गई है। इसके माध्यम से यह बताया गया है कि भगवान शिव ही सृष्टि के आधार हैं, जो सबके दुखों का नाश करने वाले हैं।

यह भजन भगवान शिव की महिमा, उनके कालातीत रूप, और उनके भक्तों के प्रति स्नेह को व्यक्त करता है। विशेष रूप से उनके त्रिलोक वासी होने का उल्लेख किया गया है, साथ ही उनकी उपस्थिति हर स्थान और हर समय में महसूस की जाती है। भजन में "हर हर शिव शम्भू" का जाप भी किया गया है, जो भगवान शिव की आराधना का एक सामान्य तरीका है। इस भजन को सुनकर श्रद्धालु भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति को और भी प्रगाढ़ कर सकते हैं।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली