मेरा हाथ पकड़ कर ले जा मेरे श्याम सांवरे, Mera Hath Pakad Kar Le Ja Mere Shyam Sanwre

मेरा हाथ पकड़ कर ले जा मेरे श्याम सांवरे



मेरा हाथ पकड़ कर ले जा मेरे श्याम सांवरे,
श्याम सांवरे, घनश्याम सांवरे,

तुझको मैंने अपना बनाया हैं,
इस मन को तुझी में लगाया हैं,
मेरी भक्ति करो स्वीकार, मेरे श्याम सांवरे
श्याम सांवरे, घनश्याम सांवरे,

एक बार तो लेने आ जाओ,
मुझे अपना दास बना जाओ,
मेरी विनती करो स्वीकार, मेरे श्याम सांवरे,
श्याम सांवरे, घनश्याम सांवरे,

मैंने सबसे रिश्ता तोड़ दिया,
सारे जग को मैंने छोड़ दिया,
तू ना छोड़ना मेरा हाथ, मेरे श्याम सांवरे,
श्याम सांवरे, घनश्याम सांवरे

मेरी जीवन नैया डोल रही,
बस श्याम ही श्याम बोल रही,
मेरी नैया करा दो पार, मेरे श्याम सांवरे,
श्याम सांवरे घनश्याम सांवरे

तुझ बिन जीवन में अंधेरा हैं,
श्याम तू ही मेरा सवेरा हैं,
मेरा सब कुछ तेरे नाम, मेरे श्याम सांवरे,
श्याम सांवरे, घनश्याम सांवरे

Lyrics – Jay Prakash Verma, Indore
Voice – Jay Prakash & Priya Verma, Indore



श्रेणी : शनि देव भजन



मेरा हाथ पकड़ के ले जा मेरे श्याम सांवरे, #shyam #krishna #latestkrishnabhajan2022 #shyambhajan2022

यह भजन श्याम सांवरे के प्रति पूर्ण शरणागति, विश्वास और दीन भाव की मार्मिक अभिव्यक्ति है। इस भजन के गीतकार जय प्रकाश वर्मा, इंदौर हैं तथा इसे जय प्रकाश वर्मा एवं प्रिया वर्मा ने भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया है। भजन में भक्त जीवन की डगमगाती नैया के साथ श्याम से हाथ पकड़कर साथ ले चलने की प्रार्थना करता है और स्वयं को पूरी तरह उनके चरणों में समर्पित कर देता है। संसार के सभी रिश्तों को त्याग कर केवल श्याम को ही अपना सहारा मानने का भाव इसमें स्पष्ट झलकता है। यह भजन श्रोता के मन में गहरी श्रद्धा, आत्मविश्वास और यह अनुभूति जगाता है कि जब भक्त सच्चे मन से शरण में आता है, तो श्याम सांवरे उसका हाथ कभी नहीं छोड़ते।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

1 Comments

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली